भोट। सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर अचानक कई हादसों के बाद स्थानीय ग्रामीण भी भड़क गए और भाकियू के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी की नेतृत्व कहा कि एक सप्ताह के अंदर हाईवे को सुचारू नहीं किया गया तो सनकरा चौराहे के पास ही हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कई वर्ष बीत जाने के बावजूद भी हाईवे चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोगो हादसों के खौफ के साथ ही हाईवे पर सफर कर रहे हैं और एनएचएआई द्वारा टोल की पूरी वसूली की जा रही है। अगर एनएचएआई रोड बनाने में सक्षम नहीं है तो हाईवे को टोल मुक्त कर दे। कहा कि 13 दिसंबर को जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर हाईवे चौड़ीकरण में किये गये भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत की जाएगी। इस दौरान मुराद खान, अमन खान, आरिफ खान, जाकिर वारसी, तौफीक अहमद,अकबर अली शाह, मोहम्मद अलीम,मोहम्मद इलियास, गुड्डू, हाफिज फहीम सलमानी, वाजिद,जाहिद, अलीम, जलीश ,रमजानी आदि मौजूद रहे।