फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खनन के विरोध में उतरे ग्रामीण, हंगामा

Mon, 21 Apr 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। अवैध खनन को लेकर एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया। क्षेत्र के हमीरपुर गांव के जंगल में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए। रविवार को उन्होंने खनन स्थल पर पहुंच कर विरोध किया। जानकारी मिलने पर खनन कारोबारी आ गए। आरोप है कि उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को धमकाना शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस आ गई। पुलिस को देखकर खखन कारोबारी जेसीबी और डंपर लेकर खिसक लिए। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को भी शांत करा दिया। करीब आधे घंटे तक यहां हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के हमीरपुर और अब्बासनगर के बीच में घूघा नहीं बह रही है। जबकि हमीरपुर की पूर्वी दिशा में पीलाखार नदी बहती है।क्षेत्र में ही एक ईंट भट्ठा है। बताते हैं कि भट्टे के लिए मिट्टी डंप करने के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर जेसीबी से मिट्टी का खनन हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात आने पर क्षेत्र के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने नदी किनारे चल रही जेसीबी को बंद कराते हुए मजदूरों को वहां से भगा दिया। खनन कारोबारियों ने ग्रामीणों को धमकाने का प्रयास किया तो तमाम ग्रामीण आ गए। मौके पर हंगामा शुरु हो गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। इस दौरान खनन के धंधेबाज और मजदूर वहां से खिसक गए। वह डंपर और जेसीबी भी ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह से अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीणों ने अनेक बार खनन बंद कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम अमन देवल ने बताया कि मिट्टी खोदाई की अनुमति है या नहीं इस बात की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कार्रवाई होगी।

पहले भी कई बार हो चुके हैं विरोध और हंगामे
स्वार। अवैध खनन को लेकर पहले भी कई बार हंगामे हो चुके हैं। चौहद्दा और मझरा एवज गांव के ग्रामीणों ने कई बार खनन को लेकर विरोध जताया और डंपरों को रोक चुके हैं। मसवासी क्षेत्र में खनन के ओवरलोड वाहनों को लेकर हंगामा हो चुका है। खुशहालपुर, घोसीपुरा-पट्टीकलां गांवों में भी अवैध खनन और ओवर लोड को लेकर ग्रामीण मुखर हो चुके हैं।
विज्ञापन

अवैध खनन और ओवर लोड पर होती रही है कार्रवाई
स्वार। प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई करता रहा है। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के चलते बनाई गई टीम ने कई जेसीबी, ओवरलोड डंपर जहां सीज किये हैं वहीं जुर्माना भी वसूला गया है इसके बावजूद खनन के धंधेबाज खनन से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन




मिट्टी खोदाई की अनुमति है या नहीं इस बात की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कार्रवाई होगी। मामले की जांच कराई जा रही है।
अमन देवल, एसडीएम स्वार

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें