फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क की मरम्मत की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। क्षेत्र के दलेलनगर सरकड़ी गांव के मुख्य मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्षों से यह मार्ग जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं की गई। सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और बदतर हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।
गांव के लोगों का कहना है कि यह मार्ग पूरे गांव के लिए मुख्य रास्ता है, लेकिन इसकी अनदेखी से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मिक्की अली, इश्तेकार हाजी, रमेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, ओमवीर, मंगली सिंह, सज्जाद अली, कमल सिंह, बबलू यादव, महेंद्र, सोमपाल सागर, सतीश सागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें