फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 17 गांवों में बिजली कटौती और मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति से ग्रामीण आक्रोशित

Fri, 04 Sep 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार क्षेत्र के पैगंबरपुर समेत तहसील क्षेत्र के 17 गांवों में अघोषित बिजली कटौती और मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांवों की विद्युत लाइन अलग कर लगातार कटौती की जा रही है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु बनी हुई है। मोबाइल नेटवर्क की कमजोर रेंज ने भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पैगंबरपुर सहित आसपास के 17 गांवों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है।
आरोप लगाया कि क्षेत्र की विद्युत लाइन को अलग किए जाने के बाद लगातार कटौती की जा रही है। इससे घरेलू कामकाज के साथ ही किसानों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब बताई गई।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराने और मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में हरपाल, बंटी, भानु प्रताप, तीतू, विजय, सुंदर, अरुण कुमार, नितिन कुमार, दीपू, अंकित और अखिलेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें