फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध और समर्थन में हुई सिर्फ रस्म अदायगी

Sun, 14 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन-डे पर विभिन्न संगठनों की ओर से इसके समर्थन और विरोध में सिर्फ रस्म अदायगी भर हुई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने ग्रीटिंग्स कार्ड जलाकर वेलेंटाइन-डे का विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक बताते हुए भारतीय संस्कृति अपनाने की बात कही।
विज्ञापन



वहीं, जनहित संघर्ष मोर्चा ने प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा को लेकर शहर का भ्रमण किया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने ज्वालानगर चौराहे पर ग्रीटिंग्स कार्ड जलाकर वेलेंटाइन-डे का विरोध जताया। नगर अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने कहा कि वेलेंटाइन-डे पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक है। युवाओं से अपील की कि वो भारतीय संस्कृति को अपनाएं।


इस दौरान अंकुश सक्सेना, सुमित भटनागर, दिलीप गौतम, विनोद सैनी, महेंद्र, रवि ठाकुर, भूरा, शेर सिंह, राजेंद्र, कुलदीप, आशू गुप्ता, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे। जनहित संघर्ष मोर्चा ने वेलेंटाइन-डे का विरोध करने वालों से प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा की बात कहते हुए रेस्टोरेंटों और पार्क का भ्रमण किया।
विज्ञापन



संगठन से जुड़े कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और टोली बनाकर अलग-अलग स्थानों पर गए। इस दौरान शहजादे अली, शाहनवाज खां, बासिफ पठान, तौसीफ अहमद, सुनील राजपूत, विनोद, जसप्रीत सिंह, रविन्द्र सिंह, सीताराम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें