वेलेंटाइन-डे पर रविवार को युवा प्रेम का इजहार करेंगे। इस दौरान वे अपने साथी के लिए गिफ्ट भेंट करेंगे। इसे लेकर गिफ्ट बाजार सज कर तैयार है। साथ ही युवाओं में इसको लेकर खासा उत्साह है। वेलेंटाइन वीक मनाने वाले युवाओं के लिए अब अपने प्यार के इजहार का दिन भी आ गया है।
वेलेंटाइन-डे पर युवा अपनी दोस्ती और प्रेम का इजहार करेंगे। इसके लिए युवा जोड़ों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। वे अपने अंदाज में प्यार का इजहार करने की तैयारी कर रहे हैं। वेलेंटाइन-डे को लेकर होटलों में खासी तैयारी की गई है। वहीं, गिफ्ट बाजार में नए-नए तरीके के आइटम उतारे गए हैं, जो प्रेमी युगल को आकर्षित कर सकेंगे।
सिविल लाइंस स्थित सचदेवा गिफ्ट कार्नर के संचालक सोनू सचदेवा का कहना है कि युवा जोड़ों के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों ने गिफ्ट बाजार में अपने आइटम उतारे हैं। इसे खरीदने के लिए युवाओं की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी तरह सिविल लाइंस के ही गिफ्ट दुकान के संचालक अनिरुद्ध सिंह व दिलशाद का कहना है कि गिफ्ट बाजार काफी गर्म है। नए-नए आइटम बाजार में हैं।
युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कंपनियों की ओर से लव लॉक और लव चेन बाजार में उतारी गई है। सचदेवा गिफ्ट हाउस सेंटर के संचालक सोनू सिंह का कहना है कि कंपनियों की ओर से तमाम आकर्षक उपहार उतारे गए हैं। लव लॉक काफी आकर्षक उपहार है। इसके साथ ही लव चेन भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।