फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नैनीताल हाईवे पर चार घंटे से अधिक वाहन जाम में फंसे रहे

विज्ञापन
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर। करवा चौथ के त्योहार को लेकर बुधवार को नगर की साप्ताहिक बाजार में खासी भीड़ रही। हाईवे किनारे लगने वाली बाजार की तमाम दुकानें नगर में नैनीताल हाईवे किनारे भी लगीं। जिसकी वजह से चार घंटे से अधिक हाईवे पर वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य बनाया।
विज्ञापन

करवाचौथ के त्योहार को लेकर बुधवार की सुबह से ही नगर की बाजारों में लोगों की चहलकदमी बढ़ गई। नगर में नैनीताल हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक बाजार की तमाम दुकानें भी हाईवे किनारे सज गईं। दोपहर करीब एक बजे इन दुकानों पर ग्राहकों की जब भीड़ बड़ी तो हाईवे पर भी वाहनों का अचानक दबाव बढ़ गया।
इस दौरान हाईवे पर वाहन जाम में फंसने लगे। शाम करीब पांच बजे तक वाहन जाम के बीच धीरे-धीरे होकर नगर के बीच होकर गुजरे। पुलिस प्रशासन भी यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने में पूरे दिन जुटा रहा। लोगों का कहना था कि त्योहार के बाजार की वजह से आज हाईवे पर भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा रही। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि जाम को लेकर पुलिस सुबह से ही अलर्ट थी। जाम लगते ही वाहनों को धीरे-धीरे होकर नगर से गुजार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें