फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की विजिलेंस ने शहर में 15 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के लाख प्रयास करने के बाद भी चोरी रुक नहीं पा रही है। विद्युत चोरी रोकने को विभाग द्वारा करीब आधे शहर में अंडर ग्राउंड लाइन बिछाई गई थी। अफसरों का मानना था कि अंडर ग्राउंड लाइन हो जाने से बिजली चोरी रुक जाएगी लेकिन, बिजली चोरी करने वालों ने अंडर ग्राउंड लाइन काट कर ही बिजली चोरी शुरू कर दी। शुक्रवार को सुबह से ही विजिलेंस टीम ने स्थानीय बिजली कर्मियों के साथ नगर के पहाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र के तालाब मुल्ला एरम, नई बस्ती पहाड़ी गेट आदि मोहल्लों में बिजली चेकिंग की। बिजली चेकिंग से आसपास के लोगों में भी खलबली मच गई। इस दौरान चेकिंग अभियान में आठ स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइन काट कर बिजली चोरी करने के मामले पकड़े गए। विजिलेंस टीम के साथ एसडीओ विनय कुमार और पहाड़ी गेट बिजली घर के जेई समेत कर्मचारी मौजूद रहे। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें