फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में वीर सावरकर ने ध्यानचंद दल को हराया

Wed, 09 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वीर सावरकर दल ने मेजर ध्यानचंद्र दल को पराजित कर दिया। कालेज में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें टेबल टेनिस प्रतियोगिता अहम रही।
विज्ञापन



इसमें वीर सावरकर दल का मुकाबला मेजर ध्यानचंद्र दल से हुआ। इसमें वीर सावरकर दल ने मेजर ध्यानचंद्र को 21-15,21-20,21-19 के अंतर से पराजित कर दिया। सावरकर दल की ओर से मोहम्मद इकराम व शिवम सैनी जबकि मेजर ध्यानचंद्र दल की ओर से अरुण कुमार व आकाश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।


दूसरी ओर कालेज के राजू सिंह व अमित कुमार ने तैराकी प्रतियोगिता में जीत हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता को जीत लिया। इन दोनों ने मंडल का नाम रोशन किया। इसी तरह जिमनास्टिक में शिवम सैनी व आकाश सैनी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जीती और मंडल का नाम रोशन किाय।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें