फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंच पर आएं वैश्य समाज के सभी घटक: गिरीश संघी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद गिरीश संघी ने कहा कि वैश्य समाज के सभी घटकों को संगठित होकर एक मंच पर आना होगा। जब तक समाज संगठित नहीं होगा तब तक समाज को पहचान नहीं मिलेगी। समाज संगठित होकर राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लें। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बीच जिला और तहसीलों की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात कोसी मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में हुए शपथ ग्रहण और वैश्य सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों का माल्यार्पण करने के बाद रामपुर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। शपथ अधिकारी सीए राजकुमार अग्रवाल ने जिला कार्यकारिणी, जिला महिला कार्यकारिणी, जिला युवा कार्यकारिणी समेत तहसील बिलासपुर, स्वार, टांडा और शाहबाद की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों पर सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को श्रीमदभागवत गीता, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, विष्णु सरन सर्राफ, डॉ. विशेष कुमार, रमेश चंद्र अग्रवाल, सीए राजकुमार अग्रवाल, कमल कुुमार आर्य, श्याम लाल एडवोकेट, सतीश चंद्र एडवोकेट, डॉ. योगेश कुमार, सुनील कुमार गोयल, विनोद कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गर्ग, तृप्ति माहौर को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
प्रदेेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नटवर गोयल ने जिलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष दीपक गुप्ता एडवोकेट को मनोनयन पत्र दिए। समारोह को राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश बंसल, प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि, सचिन अग्रवाल, युुवा प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय और श्रीनिवास गर्ग ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. अभय कुमार, रविंद्र कुमार गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, उमेश सिंघल, राजू गुप्ता, माधव गुप्ता, शरद गुप्ता, वेदप्रकाश वर्मा, मुकेश खंडेलवाल, निर्भय गर्ग, आलोक अग्रवाल, पूनम गुप्ता, सुमन गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, मोक्षी अग्रवाल, स्मिता गुप्ता, प्रशाली अग्रवाल, श्वेता वर्मा, रचना वर्मा, उमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, गौतम गुप्ता, सजल अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
राधेश्याम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें