फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तोपखाना और चादर वाला बाग में वाल्मीकि प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस भीम) के तत्वाधान में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली। तेज बारिश के बीच भी जयकारों के साथ वाल्मीकि वीरो का हौसला बरकरार रहा।
विज्ञापन

पांच फीट की वाल्मीकि प्रतिमा के साथ प्रभात फेरी की शुरूआत पालिका परिषद की अध्यक्ष सना मामून एवं चिकित्सा अधिकारी डाॅ दशरथ सिहं ने की, जिसके बाद चरखवाली मस्जिद, मदरसा कोहना, पक्का बाग, हाथीखाना, कुंडा होते हुए वाल्मीकि धाम कोसी रोड पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर भावाधस भीम के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कैलाश एकलव्य, राजू , राम गोपाल कठेरिया, शंकर आदि लोग मौजूद रहे।

वही मोहल्ला चादर वाला बाग में वाल्मीकि शक्ति दल ने आंबेडकर उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी की गई। समिति के प्रेमप्रकाश ने कहा वाल्मीकि सच्चे महाकवि है। कहा संसार में सभी हिंदू जाति के लिए रामायण लिखी है। गोष्ठी के बाद सभी को प्रसाद दिया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव हरिभजन सिंह, साकिर पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें