बिलासपुर(रामपुर)। महर्षि वाल्मीकि के पावन पर्व करूणा उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार की सुबह भावाधस भीम ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी का लोगों ने जबह जबह फूल बरसाकर स्वागत किया।
भावाधस के नेतृत्व में तमाम श्रद्वालु मंगलवार की सुबह करीब छह बजे नगर के मोहल्ला भट्टीटोला के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में एकत्र हुए। धार्मिक परंपरा से शुरु हुई प्रभातफेरी मोहल्ला भट्टीटोला से सिनेमा रोड होते हुए सब्जी मंडी से डाम कॉलोनी, हुरमत नगर टांडा से मेने चौराहा, लक्ष्मी नगर, खोदलपुर, शिव बाग मंडी, डाकखाना रोड से एसडीएम कोर्ट से वाल्मीकि चौक होती हुई से पुनः वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की झांकी आंकर्षण का केंद्र थी। श्रद्वालु भजन कीर्तन व जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी में शोभायात्रा अध्यक्ष सुन्दर लाल वाल्मीकि, मुख्य संरक्षक गुरुमुख भारती, संरक्षक विजय कुमार अनार्य, अरूण राही, बब्लू वाल्मीकि, अनिल कुमार लल्ला आदि उपस्थित रहे।