फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उत्तराखंड के शिक्षक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या

Sun, 18 Aug 2024 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड सीमांत गांव डिबडिबा के जंगल में पुलिस ने शनिवार की शाम करीब सात बजे रुद्रपुर की भूरा रानी कॉलोनी निवासी शिक्षक अजय पाल सिंह 45 का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अजय एक निजी स्कूल में शिक्षण का कार्य करते था। करीब तीन माह पूर्व से नौकरी छूटने की वजह से वह मानसिक तनाव में थे। शिक्षक ने डिबडिबा गांव के जंगल में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मौके से विषाक्त पदार्थ व पानी की बोतल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब सात बजे डिबडिबा गांव के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गांव के जंगल में करीब 45 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक के शव के पास ही पानी की एक बोतल व कुछ विषाक्त पदार्थ भी पड़ा हुआ है। सूचना पर रूद्र विलास चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में कर लिया। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त ग्राम डिबडिबा से सटे रुद्रपुर की भूरा रानी कॉलोनी निवासी शिक्षक अजय पाल सिंह 45 के रूप में की। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव के पास से पानी की एक बोतल और विषाक्त पदार्थ भी पड़ा हुआ मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि अजय पाल एक निजी स्कूलों में शिक्षक थे और करीब तीन माह पूर्व उनकी नौकरी छूट गई थी। जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। संभावना है कि डिप्रेशन में आकर उन्होंने सुसाइड कर लिया होगा। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें