फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उत्तराखंड एसटीएफ ने तीन आरोपियों को हथियारों समेत पकड़ा

Sat, 06 Jun 2026 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/दढ़ियाल। उत्तराखंड एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर क्षेत्र में छापा मारकर तीन आरोपियों को तीन सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 65 कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद निवासी अजीम उर्फ नज्जू भी शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अजीम ने शस्त्र लाइसेंस में स्वयं को शाहजहांपुर जिले के सिंधौली गांव का निवासी दर्शाया था। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उसे उसके पुराने निवास क्षेत्र ग्राम अकबराबाद से गिरफ्तार किया। हालांकि वर्तमान में वह काशीपुर में रह रहा था।
इस मामले में अजीम का बड़ा भाई नसीम पहलवान भी आरोपी बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। उत्तराखंड एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया, जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शाहजहांपुर से जारी बताए गए फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर के एक गन हाउस से हथियार खरीदे थे। लाइसेंसों का सत्यापन कराने पर वे कूटरचित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें