फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सहेली से बात न होने पर नाराज युवती रामरहीम पुल की सीढ़ियों से कूदी, भर्ती

Sun, 18 Oct 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार को राम रहीम पुल पर पहुंचकर एक गांव निवासी युवती ने सीढ़ियों से कूदकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, युवती के थिनर पीने की बात भी सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में सहेली से बात न होने पर नाराज होकर युवती के आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शनिवार की सुबह करीब नौ बजे राम रहीम पुल पर पहुंची और पुल की सीढ़ियों से छलांग लगा दी। अचानक युवती के कूदने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, युवती ने पुल से कूदने से पहले थिनर भी पिया था। घटना के बाद पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि युवती अपनी सहेली से बात नहीं हो पाने के कारण नाराज थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

वर्जन
एक युवती के पुल से कूदने की बात सामने आई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार है। मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। दूसरी ओर मामले में परिजनों ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। -अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें