फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्लास में मेज पर पैर रखकर बैठे थे गुरुजी, पूछने पर अधिकारी से किया अभद्र व्यवहार...कर दिए निलंबित

Mon, 27 Nov 2023 11:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

प्राथमिक विद्यालय मिलक दूंदी के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रविकांत कक्षा में टेबल पर पैर रखकर बैठे हुए थे। कक्षा कक्ष की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गई। बीएसए संजीव कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
रामपुर में शिक्षक से जानकारी लेते बीएसए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुशासनहीनता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक कक्षा में स्कूल में मेज पर पैर रखकर बैठे हुए थे। साथ ही इन पर नियुक्ति प्राधिकारी से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने विकास खंड स्वार के कई बेसिक स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय मिलक दूंदी के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रविकांत कक्षा में टेबल पर पैर रखकर बैठे हुए थे। कक्षा कक्ष की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गई। पूछने पर उन्होंने नियुक्ति प्राधिकारी से अशोभनीय व्यवहार किया। इसके अलावा विद्यालय को निपुण बनाने की दिशा में कोई भी कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए।

बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं करने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेते हुए अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन न करने के आरोप में सहायक अध्यापक रविकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


इसी ब्लॉक का उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगजा निरीक्षण के दौरान बंद मिला। लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि विद्यालय तीन दिन से बंद है। बीएसए ने विद्यालय के समस्त स्टाफ का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें