फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांचवीं शादी में फंसे रामपुर के सपा प्रत्याशी, महिला ने पुलिस से की शिकायत, कहा- धोखे से किया निकाह

Fri, 03 May 2024 01:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर/आगरा

सार

रामपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ आगरा निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया कि नदवी ने उससे धोखे से शादी की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने पांचवीं पत्नी का जिक्र किया है। नदवी ने इस आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन
रामपुर में मतदान करते सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह के खिलाफ एक महिला ने आगरा के डीसीपी सिटी को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि प्रत्याशी ने उससे निकाह किया। मगर, कुछ दिन बाद उसे घर से निकाल दिया। अब प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग में लगाए अपने हलफनामे में पांचवीं पत्नी का नाम लिखा है।

विज्ञापन


पीड़िता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। शहीद नगर निवासी रुमाना परवीन बृहस्पतिवार को डीसीपी सिटी ऑफिस आईं थीं। उन्होंने बताया कि उनका निकाह 22 अक्तूबर 2012 को मोहिब्बुल्लाह से हुआ था।

वह मूलरूप से रामपुर के तहसील स्वार स्थित गांव रजानगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में जामा मस्जिद, पार्लियामेंट हाउस 5 रेसकोर्स रोड नई दिल्ली में रहे हैं। पति और ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। 19 अप्रैल 2015 को उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में रह रही है। उसके एक पुत्र अहमद अमीन है। उन्हें निकाह के कुछ दिन बाद पता चला कि मोहिब्बुल्लाह ने पहले से 3 निकाह कर रखे थे। 

हत्या की जताई आशंका

उसे पता चला है कि मोहिब्बुल्लाह लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की टिकट पर रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग में जो पर्चा भरा है, उसमें पत्नी का नाम समरा नाज लिखा है। जबकि, उन्होंने पहले संभल की आफिया खातून, दूसरी रायबरेली की युवती, तीसरी रामपुर की नजीफा से की थी। इसके बाद उनसे निकाह किया। 

विज्ञापन


अब पांचवीं पत्नी संभल की समरा नाज को हलफनामे में दर्शाया है। उससे अवैध रूप से निकाह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादियां मुस्लिम कानून के खिलाफ की हैं। यह भी कहा कि षडयंत्र में अन्य लोग लुभना, अनवार, शैफ अनवार, मोहम्मद शिवली, इकरा, अज्जत भी शामिल हैं। यह लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। पीड़िता ने केस दर्ज करने की गुहार लगाई है। 

रामपुर के प्रत्याशी पर पांचवीं शादी का आरोप लगाया गया है। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एसीपी पूनम सिरोही को प्रार्थनापत्र की जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले में निकाह से संबंधित दस्तावेज देखे जाएंगे। आरोपी पक्ष को भी बुलाया जाएगा। पीड़िता ने हलफनामे की प्रति भी दी है। - सूरज राय, डीसीपी सिटी
विज्ञापन


मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है कि किसने कहां तहरीर दी है और न ही मैं किसी को जानता हूं। - मोहिब्बुल्लाह सपा प्रत्याशी, रामपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें