फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 09 Apr 2022 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर शनिवार की सुबह बाइक से जा रहे एक मजदूर की बाइक में कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बमनपुरा निवासी दीपक कुमार  (21) पुत्र कृष्ण पाल रुद्रपुर के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार दीपक शनिवार की सुबह करीब 6 बजे बाइक से रुद्रपुर में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

इस दौरान नैनीताल हाईवे पर ग्राम नया गांव के समीप रुद्रपुर की ओर से आ रही एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला चालक कार को वापस रुद्रपुर की ओर ले कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर ईसानगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें