जानकारी के अनुसार लखनऊ जाते वक्त मलिहाबाद क्षेत्र में उनकी कार एक गड्ढे से बचने के फेर में मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर रांग साइड चली गई। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई।
लखनऊ में एक सड़क हादसे में रामपुर के दो एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
रामपुर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर चौराहा निवासी मोहम्मद अमान अंसारी और नगर के थाना कुंडा निवासी अयान खां अपने दो अन्य दो दोस्तों के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। मोहम्मद अमान अंसारी और अयान खां लखनऊ में लखनऊ इंटीग्रल विवि से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।
मोहम्मद अमान अंसारी के पिता का कुछ दिन पूर्व आपरेशन हुआ था। जिस वजह से वो अपने पिता को देखने आया था और दोस्तों के साथ वापस लखनऊ जा रहा था। दोनों छात्र रविवार देर शाम रामपुर से रवाना हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लखनऊ जाते वक्त मलिहाबाद क्षेत्र में उनकी कार एक गड्ढे से बचने के फेर में मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर रांग साइड चली गई। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में मोहम्मद अमान अंसारी और अयान खां की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों छात्रों के शव अभी रामपुर नहीं पहुंचे हैं।