फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या में बने राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बाइक मैकेनिक वसीम गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Tue, 16 Jan 2024 11:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर पुलिस ने राम मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत की थी। 
विज्ञापन
रामपुर में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बने राममंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने बाइक मैकेनिक वसीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पुलिस सतर्क है। सिविल लाइंस क्षेत्र के मिलक चिकना गांव निवासी वसीम ने राममंदिर को लेकर इंस्टाग्राम पर टिप्पणी की।

विज्ञापन


अर्जुन गुप्ता नाम के यूजर ने एक्स के जरिये रामपुर पुलिस को टैग करते हुए इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। अजीतपुर चौकी प्रभारी रितेश शुक्ला ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वसीम बाइक मैकेनिक है। वह केरल में काम करता है।

इन दिनों अपने घर आया हुआ है। उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और गलत टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बिलासपुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें नगर के संभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं ने भाग लिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा का परिचय देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखें। कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का कोई विवाद न करे। अगर किसी व्यक्ति को किसी के आयोजन आदि से कोई भी आपत्ति हो तो वह तुरंत पुलिस को बताए। जिससे समस्या का समाधान समय रहते कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो पुलिस उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी। बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक मलिक, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल, नगर अध्यक्ष सुदर्शन मदान, महामंत्री राजीव अग्रवाल, रवि राज स्वरूप भटनागर, चौधरी लोकेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह यादव आदि लोगों ने भाग लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें