फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पति को पुलिस ने भेजा जेल, महिला ने एसपी दफ्तर के सामने निगला जहर, हालत गंभीर.. जिला अस्पताल से रेफर

Fri, 26 Jul 2024 03:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के एसपी दफ्तर के सामने महिला ने जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वार की रहने वाली महिला ने पति को जेल भेजे जाने से नाराज होकर शुक्रवार को एसपी कार्यालय के सामने जहर खा लिया। इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। स्वार कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी बाबूराम की पत्नी नेहा करीब दो बजे कचहरी स्थित एसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। 

नेहा की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक, नेहा के पति बाबूराम को दो दिन पहले स्वार पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

नेहा इस मामले की शिकायत करने और अपने पति से मिलने कचहरी पहुंची थी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि नेहा पति से मिलने के लिए कचहरी आई थी। जहां उसने जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें