फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जमीन खरीदकर आशियाना बनाना होगा महंगा, इस जिले में बढ़ जाएंगे सर्किल रेट, शासन के निर्देश पर काम शुरू

Tue, 06 Aug 2024 02:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर जिले में अब जमीन खरीदकर घर बनाना और महंगा हो जाएगा। शासन के निर्देश पर सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 15 प्रतिशत तक नए सर्किल रेट बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
रामपुर शहर का ड्रोन से ली गई तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले में जमीन खरीदकर आशियाना बनाना अब और महंगा हो जाएगा, क्योंकि जिले में 10 से 15 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इसके लिए तहसीलवार सर्वे शुरू होगा और फिर तहसीलों से नए रेट को लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं।

विज्ञापन


यह सर्किल रेट अगले माह से बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन के आदेश पर जमीनों के सर्किल रेट हर साल निर्धारित किए जाते हैं। इन सर्किल रेट को निर्धारित करने के लिए प्रशासन की ओर से अब एक बार फिर माथापच्ची शुरू कर दी है।

इसी क्रम में प्रशासन की ओर से अब सर्किल रेट के लिए तहसीलों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। सूची प्रस्तावित करते हुए इसे तहसीलों में आपत्ति के लिए प्रदर्शित कर दी गई हैं। यह प्रस्ताव 30 अगस्त तक मांगे गए हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में जमीनों के सर्किल रेट में 10 से 15 फीसदी तक की वृद्धि की जा सकती है।
विज्ञापन


नए सर्किल रेट प्रस्तावित करने के बाद 17 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद नए सर्किल रेट को लागू कर दिया जाएगा।

बाईपास से लेकर यूनिवर्सिटी तक के पास की जमीन हो सकती है महंगी
शहर में सबसे ज्यादा वृद्धि शहरी इलाकों की सीमा पर की जा रही है। इसके तहत मसलन, अजीतपुर, पसियापुरा बाईपास के साथ ही हाईवे पर जीरो प्वाइंट से लेकर शहजादनगर जीरो प्वाइंट पर सर्किल रेट 15 फीसदी तक बढ़ाए जा सकते हैं।

इसके अलावा स्वार रोड पर हजरतपुर, घाटमपुर, सींगनखेड़ा, जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास, हमसफर रिजार्ट के आसपास की जमीनों के सर्किल रेट भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह नैनीताल रोड पर बमनपुरी स्टेडियम, पनवड़िया, गर्वमेंट प्रेस रोड पर भी करीब 15 फीसदी तक की वृद्धि की जा सकती है।

इसके साथ ही जौहर रोड व शौकत अली रोड के साथ ही साईं विहार, लक्ष्मीनगर, राम विहार काॅलोनी में भी सर्किल रेट बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन

 तहसीलों में 17 सितंबर तक दाखिल कर सकेंगे आपत्तियां
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह के मुताबिक जमीनों के नए प्रस्तावित सर्किल रेट पर 17 सितंबर तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह ने बताया कि 17 सितंबर तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद इनका निस्तारण करते हुए अंतिम सूची जारी की जाएगी।

नए सर्किल रेट को लागू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए तहसीलों से प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। इसके बाद इन प्रस्तावों पर आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। -हेम सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें