फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां ने दो बेटियों को गला घोंटकर मार डाला, बिस्तर में मिले दोनों के अकड़े हुए शव, खुद को भी किया लहूलुहान

Mon, 19 Feb 2024 03:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के स्वार में मां ने दो बेटियों की गला घाेंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मां ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
रामपुर में दो बच्चों की मौत के बाद बिलखते पिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के स्वार कोतवाली के अगलगा का मझरा लच्छीवाला गांव में मां ने अपनी दो बेटियों रोशनी (10) और महक (5) की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया। देवर ने बंद कमरे में भाभी और भतीजियों को जगाने के लिए आवाज दी तो हलचल न होने पर मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


खिड़की की जाली तोड़कर बच्चों के अकड़े हुए शव बिस्तर पर पड़े मिले। मां संतोष घायल अवस्था में बेसुध थी। उसके पेट पर धारदार हथियार के प्रहार हैं। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। कोतवाली क्षेत्र के लच्छीवाला गांव में बैंक से रिटायर्ड गार्ड अमर सिंह का परिवार रहता है।

उनके दो बेटे अरविंद (35) और अमित (30) हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। अरविंद उत्तराखंड के बाजपुर स्थित कोल्ड ड्रिंक निर्माता फैक्ट्ररी में काम करता है। छोटा बेटा अमित गांव में दुकान चलाता है। अरविंद रविवार की शाम रात की ड्यूटी करने के लिए चला गया था। घर में पत्नी संतोष (33) और दोनों बेटियां थीं। 
विज्ञापन


अरविंद के पिता अमर सिंह ने बताया कि देर रात भोजन करने के बाद बहू संतोष अपनी दोनों बेटियों के साथ कमरे में जाकर सो गई। सुबह पूरा परिवार जाग गया लेकिन अरविंद की पत्नी व उसके बच्चे नहीं उठे। अमित ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला।

उसने कमरे की खिड़की और उसकी जाली तोड़कर अंदर देखा तो बच्चे बिस्तर पर पड़े और संतोष बेसुध थी। नजारा देख अमित की चीख निकल गई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कोतवाल संदीप त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। घायल संतोष को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें