फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ा, परिजनों ने घर में कर दिया बंद, पंचायत के बाद करवाया गया निकाह

Fri, 22 Mar 2024 10:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के अजीमनगर में युवती से मिलने गए युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस उसे चौकी ले गई। दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत के बीच उनका निकाह करवा दिया गया।  
विज्ञापन
रामपुर में प्रेमी-प्रेमिका का करवाया निकाह (सांकेतिक चित्र) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों ने आरोपी युवक को घर में बंद कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद दोनों का निकाह करा दिया गया। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। खेमपुर निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।

विज्ञापन


परिजनों ने आहट होने पर आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को चौकी ले गई। इस दौरान युवक के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया।

देर रात ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में पंचायत का दौर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों परिवार निकाह के लिए सहमत हो गए। रात में ही करीब एक दर्जन लोगों की मौजूदगी में काजी ने प्रेमी जोड़े का निकाह कराया। शादी के बाद प्रेमी अपनी दुल्हन को लेकर घर चला गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर जा रही महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला को रास्ते में रोककर दो स्कूटी सवार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। विरोध करने पर उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बीपी कॉलोनी निवासी सविता ने कोर्ट में दिए शिकायत पत्र में कहा कि 22 जनवरी को वह अपने बेटे के साथ हरि मंदिर पूजा करने के लिए जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक स्कूटी पर सवार होकर आए गुलशन जुनैजा और कुलजीत जुनैजा ने रास्ते में रोक लिया।

कुलजीत जुनेजा ने महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। महिला नाली में गिर गई और तेजाब कपड़ों पर आ गया। तेजाब से उसके कपड़े जल गए। महिला के बेटे ने जब इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर लोगों को आता देख दोनों जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

बाद में महिला ने पुलिस से शिकायत ली लेकिन, उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बीपी कॉलोनी निवासी गुलशन जुनैजा और कुलजीत जुनैजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें