फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इमाम ने कर दी ऐसी हरकत... घर वाले शर्मसार, रामपुर जिले में पुलिस को तलाश, मोबाइल सर्विलांस पर लगाया

Thu, 20 Mar 2025 07:59 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,शाहबाद

सार

ढकिया चौकी क्षेत्र की मस्जिद के इमाम पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और घर से नकदी व जेवर ले जाने का आरोप है। पीड़िता के दादा की तहरीर पर इमाम समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव की मस्जिद में पिछले डेढ़ साल से इमामत करने वाले इमाम पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप है। पीड़िता के दादा ने इमाम और उसके चाचा व बहनोई समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी इमाम व अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने इमाम की लोकेशन जानने के लिए उसके मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया है। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के दादा का आरोप है कि इनके गांव की मस्जिद में एक युवक पिछले डेढ़ साल से इमामत कर रहा था। आरोप है कि 15 मार्च की रात करीब 11 बजे उनकी नाबालिग पोती घर में अकेली थी।

मस्जिद का इमाम अब्दुल हफीज उनकी पोती को बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया। आरोपी मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के पीतपुर सौदा गांव का निवासी है। किशोरी के दादा का आरोप है कि आरोपी इमाम घर में रखे पांच लाख रुपये नकद, सात तोले सोना भी ले गया है। पीड़िता के दादा ने पुलिस को बताया कि उनके घर में ईद के तुरंत बाद दो शादियां होने वाली हैं।
विज्ञापन


इसकी तैयारी में रुपये जमा किए गए थे और जेवरात की खरीदारी की गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इमाम अब्दुल हफीज, इमाम के चाचा हाशम, इमाम के बहनोई अमरोहा निवासी अजहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें