सिलाई के कारखाने में करता था काम
आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद एसआईयू की टीम वापस लौट गई। मालूम हो कि नरपत नगर निवासी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी बीते करीब आठ वर्षों से गुजरात के अहमदाबाद के नवसारी क्षेत्र में कोट-पैंट की सिलाई के कारखाने में कारीगर के रूप में काम कर रहा था।
एटीएस हुई सक्रिय
उसके मोबाइल फोन से कथित रूप से भड़काऊ पोस्ट वायरल होने के बाद खुफिया तंत्र, स्थानीय पुलिस और एटीएस सक्रिय हुई थी। इसके बाद करीब दस दिन पूर्व उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वर्तमान में फैजान पुलिस रिमांड पर है। एटीएस के अनुसार फैजान आतंकी संगठनों के संपर्क में था और उसके पास से भड़काऊ साहित्य भी बरामद किया गया है।
पिता ने अहमदाबाद जाकर जुटाई जानकारी
आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार फैजान सलमानी के पिता शकील अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ गुजरात पहुंचे। वहां उन्होंने एटीएस के अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया।