रामपुर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग दक्षिण भारत से संचालित हो रहा था। पुलिस ने छापेमारी में 37 पासबुक, 113 एटीएम कार्ड, 101 सिम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपी रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के निवासी हैं।
रामपुर पुलिस ने रविवार की रात साइबर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एटीएम कार्ड, सिम, पासबुक, चेकबुक सहित कई उपकरण बरामद हुए हैं। गैंग दक्षिण भारत से ऑपरेट किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस गैंग के सरगना की तलाश कर रही है। थाना सिविल लाइन और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोहल्ला मैगजीन फव्वारे के पास एक मकान में छापा मारा और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल हैं।
सोमवार को एएसपी अनुराग सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य हैं। टीम ने इनके पास से 37 पासबुक, 113 एटीएम कार्ड, 14 मोबाइल फोन, 101 सिम कार्ड सहित कई उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।
ये हुआ बरामद
छह सीपीयू, छह मॉनिटर, छह की-बोर्ड, सात माउस, 37 पासबुक, 11 चेक बुक, 113 एटीएम कार्ड, 14 मोबाइल फोन, 101 सिम कार्ड, चार वाईफाई राउटर, दो एयरटेल स्ट्रीम टीवी, दो वाईफाई कनेक्टर, चार राउटर मोबाइल चार्जर सहित, एक मोटरसाइकिल, एक रजिस्टर।