फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के साथ कदमताल करेगी उत्तराखंड पुलिस

Wed, 20 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस के संग ही अब उत्तराखंड पुलिस के जवान भी कदम से कदम मिलाकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस गणतंत्र दिवस पर पहली दफा रामपुर पुलिस लाइन के मैदान पर यूपी पुलिस के संग उत्तराखंड के पुलिसकर्मी भी परेड में शामिल होंगे। इसके लिए एक टोली रामपुर पहुंच गई है।
विज्ञापन



दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में विभिन्न प्रदेशों की पुलिस व सशस्त्र पुुलिस बल के जवान परेड में हिस्सा लेते हैं। इसी तर्ज पर अब यूपी और उत्तराखंड पुलिस भी संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस में एक दूसरे के कार्यक्रमों मे मेहमान के तौर पर परेड में शामिल होंगे। यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने इस दौरान आपस में समझौता किया है।


इसके तहत उत्तराखंड पुलिस की एक टोली गणतंत्र दिवस पर रामपुर पुलिस लाइन के मैदान में होने वाली परेड में शामिल होगी। पुलिस लाइन के परेड मैदान में इन दिनों उत्तराखंड के पुलिसकर्मी रामपुर के पुलिस जवानों के साथ कदम से कदम मिला रहे हैं। इसके लिए रिहर्सल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



सीओ बिलासपुर एवं सीओ पुलिस लाइन राधेश्याम का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस की एक टोली रामपुर पहुंच चुकी है और इस वक्त प्रैक्टिस कर रही है। परेड में रामपुर पुलिस के भी जवान हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें