फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  रामपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, तीन मकान पर चली जेसीबी, लोगों ने किया विरोध... जमकर हंगामा

Tue, 06 Jan 2026 04:23 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर की आवास विकास कॉलोनी में अतिक्रमण के अखिलाफ चलाया गया। तीन मकानों को तोड़ने पहुंची टीम को देख परिवारों ने हंगामा किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से मकान तोड़े गए। 
विज्ञापन
रामपुर में अतिक्रमण हटाते कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर की आवास विकास कॉलोनी की जमीन पर बने तीन मकान पर दिल निकलते ही जेसीबी गरजी। इस दौरान परिवार के लोगों ने हंगामा भी किया। आवास विकास परिषद की टीम मंगलवार को जोहार अली रोड स्थित कॉलोनी में पहुंची।  यहां पर टीम ने अवैध रूप से बने तीन मकान को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस कार्रवाई से खलबली मच गई। परिवार के लोग सड़कों पर आ गए और उन्होंने हंगामा किया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकान को तोड़े जाने का काम जारी रहा। मकान स्वामियों का कहना था कि वह 1970 से जहां पर रह रहे हैं। इस जमीन को अब आवास विकास अपना बता रहा है। आवाज विकास परिषद ने उनका कोई मुआवजा भी नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें