फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कुछ अज्ञात चोरों ने एक फाइनेंस कर्मचारी के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। सुनील के अनुसार वह शनिवार को परिवार समेत मुरादाबाद स्थित अपनी ससुराल गए हुए थे। घर में ताले पड़े हुए थे। रविवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पाकर वह अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

अलमारी में रखे 20 हजार रुपये तथा सोने व चांदी के जेवर भी गायब थे। मामले की सूचना पाकर कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात के दौरान तीन संदिग्ध लोग आते जाते देख रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ हर्षिता सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें