बिलासपुर (रामपुर)। खजुरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरेली के जिया नगला निवासी अनिल कुमार (35) के रूप में हुई है।
अनिल कुमार अपनी बहन के घर महतोष जा रहे थे। यह हादसा बिलासपुर-शीशगढ़ मार्ग पर ग्राम अहरो के पास हुआ। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक मणिक अग्रवाल ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। खजुरिया थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद