फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Thu, 12 Feb 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम करीब 5:40 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम रामपुर रेलवे स्टेशन से गुजरी मालगाड़ी के सामने अचानक से एक व्यक्ति आ गया, जिससे उसके सिर का ऊपर का हिस्सा और हाथ-पैर कट गए। सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पहचान के लिए शव की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। स्टेशन पर बैठे यात्रियों से भी पूछताछ की गई तो पता चला कि व्यक्ति स्वयं ही ट्रेन के आगे आ गया था। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें