फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जर्जर हो रहे अंडरग्राउंड केबल बॉक्स, बिजली चोरी के लिए तोड़े जा रहे ताले

Sat, 25 Jul 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में लगे अंडरग्राउंड केबल बॉक्स जर्जर हो चुके हैं। कई बॉक्स की जाली टूट चुकी है तो कई के ताले गायब हैं। कई स्थानों पर जमीन से बाहर निकले तार हादसे का खतरा पैदा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली चोरी के लिए भी बॉक्सों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के 43 वार्डों में पांच हजार से अधिक अंडरग्राउंड केबल बॉक्स लगाए गए हैं। इनका उद्देश्य जमीन के अंदर बिछी बिजली की केबलों को सुरक्षित रखना और फाल्ट आने पर मरम्मत में सुविधा देना है। सुरक्षा के लिए प्रत्येक बॉक्स में ताला और ऊपर जाली लगाई गई है, ताकि लोग करंट की चपेट में न आएं।
पिछले एक वर्ष से कई मोहल्लों में लगे ये बॉक्स जर्जर हो गए हैं। कई बॉक्स की जाली टूट चुकी है और ताले गायब हैं। अंदर लगे सफेद बॉक्स और उनके ताले भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। देखरेख के अभाव में इनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर जमीन के अंदर से मोटे तार बाहर निकल आए हैं, जिससे पैदल राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। शाहबाद गेट से स्टार चौराहा, शौकत अली रोड, सिविल लाइंस और पुराना गंज क्षेत्र में ऐसे कई बॉक्स जर्जर पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली चोर बॉक्सों को क्षतिग्रस्त कर उनमें से लाइन जोड़ने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

000
एक दिन पहले फुंका था बॉक्स
बृहस्पतिवार को अंडरग्राउंड केबल बॉक्स में आग लग गई थी, जिससे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। फाल्ट तलाशने और आपूर्ति बहाल करने में बिजली विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
0000
अंडरग्राउंड बॉक्स की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। समय-समय पर उनका मेंटिनेंस भी कराया जाता है। यदि कहीं कोई बॉक्स खराब है तो उसे ठीक कराकर दोबारा ताला लगवा दिया जाएगा। -पीके शर्मा, एक्सईएन प्रथम, बिजली विभाग, रामपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें