फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कॉफी पिलाने के बहाने युवक की बिगड़ी नीयत, युवती ने चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। कॉफी पिलाने के बहाने युवती को संग लाए युवक की नीयत बिगड़ गई। युवती ने युवक की इरादों को भांपते हुए उसकी चप्पलों से धुनाई कर दी। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संभल क्षेत्र के सीमावर्ती एक गांव के रहने वाला युवक युवती को शाहबाद कॉफी पिलाने लाया था। कॉफी पिलाने के लिए युवक साथ में आई युवती को एक होटल में लेकर जा रहा था। जाते समय युवक की नीयत बिगड़ गई। युवती ने युवक के इरादे भांप लिए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब युवक उस युवती को जबरदस्ती ले जाने लगा, तो युवती ने युवक की चप्पलों से पिटाई करदी। युवक की चप्पलों से पिटाई होते हुए देखकर भीड़ जमा हो गई। युवक ने जब भीड़ को देखा, तो युवक बाइक से भाग गया। हालांकि बाद में भीड़ के लोगों ने युवती को समझाकर भेज दिया। इस घटना के बाद से कस्बे में चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें