फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों और पुलिस ने बाहर निकाला, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुचेटा खेड़ा–टांडा मार्ग पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार में लिफ्ट लेकर यात्रा कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से भाग गया। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार दौकपुरी टांडा निवासी सफिया अपनी अर्टिगा कार से घर जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे स्थित तालाब में पलट गई। हादसे के समय कार में मौजूद युवक राशिद भीतर फंस गया। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने शोर सुनते ही मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। दर्जनों लोगों ने तालाब में उतरकर युवक को बचाने का प्रयास किया और ट्रैक्टर की मदद से कार निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज बलराम सिंह और मुरसेना चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से घायल युवक को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाद में ट्रैक्टर की सहायता से कार को तालाब से बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार चालक हादसे के बाद से फरार है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें