फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। घने कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद एक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 बजे थाना मिलक के लोहा पट्टी-भागीरथ हाईवे पर घटी।
विज्ञापन


बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के तीन युवक शेखीपुरा निवासी सोनू, मालीपुरा निवासी छंगे और रतनपुरी निवासी 24 वर्षीय मुकेश खाना बनाने का काम करते हैं। वे तीनों लोहा पट्टी-भागीरथ हाईवे के किनारे स्थित एक मढ़ी के वार्षिक मेले में काम करने आए थे। काम समाप्ति के बाद वे रात में बाइक से घर लौट रहे थे।
उस समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी और वहां से भाग गया। इस टक्कर के कारण तीनों सड़क पर गिर गए। गिरने के बाद पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन की चपेट में आकर मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू और छंगे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक मुकेश के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार को गहरा आघात लगा है। मुकेश अपने पीछे दो छोटे बच्चों, पत्नी, बहन, छोटे भाई और बुजुर्ग मां को छोड़ गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों गंभीर घायल युवकों को इलाज के लिए भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना में शामिल अज्ञात वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें