फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग महोत्सव में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कालेज में मनाए जा रहे युवा महोत्सव उमंग में छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। कालेज में इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

समारोह का गुरुवार को दूसरा दिन था। सबसे पहले हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हादसे में प्राण गंवाने वाले सीडीएस विपिन रावत व अन्य लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद महिला हेल्पलाइन पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। डिजिटल इंडिया, टोक्यो ओलंपिक में भारत व स्मार्ट सिटी मिशन विषय पर कार्टून रचना प्रतियोगिता का आयोजन डा. मुदित सिंघल और मो. नासिर द्वारा आयोजित किया गया। कार्टून रचना में जैनब ने पहला, दानिश और तरफ़िया कौसर ने संयुक्त रूप से दूसरा और इल्मास खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी रचना में इल्मा अलीम प्रथम, अमरीन दूसरे और आयशा तीसरे स्थान पर रहीं। भित्ति चित्रण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उमम खान के ग्रुप ने पहला, आमना के ग्रुप ने दूसरा और मरयम के ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुनीश कुमार, दूसरे स्थान पर फर्ज खान और तृतीय स्थान पर गुरबिंदर सिंह रहे। युवा महोत्सव उमंग के दूसरे दिवस सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र छात्राओं ने उत्साह से आयोजित गतिविधियों में भाग लिया एवं सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें