फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज से पांच फरवरी तक बंद रहेगा मिलक-बिलासपुर मार्ग

Fri, 21 Nov 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलक से बिलासपुर को जाने वाले मार्ग शुक्रवार से पांच फरवरी तक बंद रहेगा। सिमरा गांव के पास स्थित पीलाखार नदी के पुल की मरम्मत कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि केमरी और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन रामपुर मार्ग से नैनीताल बाईपास होकर मिलक की ओर प्रस्थान करेंगे। बिलासपुर से आने वाले वाहन वाया केमरी या फिर सीधे नैनीताल हाईवे होते हुए शहजादनगर से मिलक की ओर से प्रस्थान करेंगे। मिलक से बिलासपुर जाने वाले वाहन सीधे मिलक से शहजादनगर, नैनीताल बाईपास होते हुए जा सकेंगे। मिलक-रठौंडा क्षेत्र से आने वाले वाहन रठौंडा-धमोरा-रामपुर मार्ग से होकर बिलासपुर की ओर प्रस्थान करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें