फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़े टाइफाइड के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों टाइफाइड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। अस्पताल में 30 से अधिक मरीज रोजाना टाइफाइड का उपचार कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में बुखार, कमजोरी और पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। जांच के बाद कई मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव और खानपान में लापरवाही इसकी मुख्य वजह बन रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय बाहर का खुला और अस्वच्छ भोजन करने से बचना चाहिए। साथ ही साफ पानी पीना और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मरीजों को दवा के साथ आराम करने और हल्का भोजन लेने की सलाह दी जा रही है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. दशरथ सिंह ने बताया कि समय पर इलाज न मिलने पर टाइफाइड गंभीर रूप ले सकता है, इसलिए लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें