फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला श्रमिक से छेड़खानी, दो युवक फंसे

Sat, 18 Apr 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में मजदूरी को जा रही एक महिला श्रमिक से दो युवकों ने छेड़खानी की। इस मामले में महिला श्रमिक की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का कहना है कि वह अजीतपुर स्थित एक चाउमीन फैक्टरी में काम करती है। 13 अप्रैल को वह घर से रुपये लेने के लिए फैक्टरी जा रही थी। जल्द पहुंचने के चक्कर में वह एक कच्चे रास्ते से जा रही थी।
रास्ते में उसे अजीतपुर निवासी विकास सैनी अपने एक दोस्त के साथ मिला। आरोप है कि दोनों ने उसे देखते ही अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर दोनों ने दबोच लिया और छेड़खानी करने लगे। बचने के लिए उसने शोर मचाया तो दोनों धमकाते हुए भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें