बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों ने दूसरी बाइक पर सवार युवक का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर निवासी सूरजपाल कैंटर चलाने का कार्य करता है। बुधवार को सूरजपाल अपने साथी सुरजीत पाल के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वह बाइक से रामपुर से नगर होते हुए रुद्रपुर जा रहा था। बाइक पर पीछे सुरजीत पाल बैठा हुआ था। नगर में नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम पुल के पास सुरजीत पाल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर सुरजीत का मोबाइल छीन लिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है, जबकि इस संबंध में सीओ हर्षिता सिंह ने भी अनभिज्ञता जताई है। संवाद