फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर में दुकान से नकदी और बर्तन चोरी करते दो युवक गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना पुलिस ने एक दुकान से नकदी और बर्तन चोरी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2,100 रुपये की नकदी और चोरी किए गए बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक दुकानदार ने अपने साथियों की मदद से इन दोनों युवकों को दुकान से चोरी करते हुए पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाजेब, निवासी नालापार खट्टा मदरसा, और नुमान, निवासी मोहल्ला भट्टी टोला, थाना बिलासपुर, के रूप में हुई है।
आरोपियों के पास से दुकान के गल्ले से चोरी किए गए 2,100 रुपये, एक तवा, एक लोटा, एक पतीला, एक फ्राई पैन और एक परात बरामद हुई है। दुकानदार ने चोरी के सामान के साथ दोनों को गंज थाने में पुलिस के सुपुर्द किया और तहरीर दी। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें