रामपुर। मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे और रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामपुर जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शुक्रवार रात को जीआरपी थाना प्रभारी राजन शर्मा को सूचना मिली कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। कुछ देर बाद उसकी शिनाख्त ज्वालानगर निवासी विनोद कुमार(20) के रूप में हुई। शिनाख्त होने के बाद जीआरपी ने मामले की सूचना परिजनों को दी। उधर, इस बीच जीआरपी को जानकारी मिली कि मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त मुड़िया निवासी सुरेश(25) के रूप में हुई।