मिलक। सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हादसा शुक्रवार की शाम सात बजे का है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के भैंसोड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय रामप्रसाद साइकिल से नगर स्थित एक चिकित्सक से अपनी व बच्चों की दवाई लेने जा रहे थे। इस बीच धर्मपुरा स्थित बाईपास पर कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद कार चालक ने उन्हें नजदीक स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को रात को उनकी मौत हो गई। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।