फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान करने के लिए पर्ची बनवाने जा रहे दो युवक गिरफ्तार, 10 फर्जी आईडी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। खजुरिया पुलिस ने फर्जी मतदान करने के लिए पर्ची बनवाने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दस फर्जी आईडी भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुुनाव के लिए रामपुर में सोमवार को मतदान हुआ। इस बीच सुबह ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक फर्जी मतदान करने के लिए बूथ पर जा रहे हैं। इस पर बिलासपुर के सीओ अरुण कुमार सिंह ने खजुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम गोधी तिराहे पर छापा मार दिया। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास से 10 फर्जी आईडी बरामद हुईं। पुलिस दोनों को थाने ले आई। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार आरोपी दोनों युवक ग्राम गोधी निवासी मोहम्मद इरशाद व नाजिम हैं। ये दोनों फर्जी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र की ओर मतदाता पर्ची बनवाने जा रहे थे। खजुरिया थाने में दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें