फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दढ़ियाल में डेंगू से दो महिलाओं और बुखार से दो बच्चाें की मौत

Mon, 29 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला व्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और बुखार का कहर जारी है। दढ़ियाल और सैफनी क्षेत्र में दो डेंगू व दो बुखार पीड़ितों की मौत की खबर सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहीं मौतों से लोगों में बुखार की दहशत बढ़ गई है।

जिले में बुखार व डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा 37 पर पहुंच चुका है। जिसमें चार डेंगू आशंकित व पीड़ितों की मौत की खबर है तो 33 बुखार से मरने वाले हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बुखार की मार पर स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम के काम कारगर साबित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार की रोकथाम के लिए टीमें पीछे-पीछे भाग रही हैं। जिस गांव में बुखार से मौत की सूचना मिलती है, आनन-फानन में वहां टीम पहुंचती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय रहते सर्वे कराकर बुखार के प्रकोप से पहले रोकथाम के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें