फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी दो भूसा व्यापारियों की मौत 

Tue, 30 Aug 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा-पानीपत नेशनल हाईवे पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।इससे दो भूसा व्यापारियों की मौत हो गई। उनके तीसरे साथी को गंभीर हालत में बाजपुर के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाइक चला रहे व्यापारी ने हेलमेट नहीं पहनी थी।उसके एक साथी ने हेलमेट को हाथ में लिया था।  

क्षेत्र के शिवनगर बब्बरपुरी निवासी राशिद अली पुत्र अकबर अली, नबी हुसैन पुत्र अमीर हुसैन और शिकारपुर निवासी मुर्सलीन पुत्र मेंहदी हसन तीनों क्षेत्र के गांव से भूसा खरीद कर काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र के आईजीएल फैक्ट्री को सप्लाई करते थे। सोमवार को तीनों व्यापारी बाइक से फैक्ट्री में भूसा उतरवा कर वापस लौट रहे थे कि गांव परमानंदपुर के निकट पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में  टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बब्बरपुरी निवासी राशिद अली और नबी हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका तीसरा साथी मुर्सलीन गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर हादसा होते ही दोनों ओर से वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे बोलेरो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही काशीपुर थाना आईटीआई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये काशीपुर भेजने की तैयारी कर घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई।  घायल व्यापारी को बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों व्यापारियों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। दोपहर बाद शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें