रामपुर में खिलाड़ियों को सम्मानित करते कांग्रसी ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर युवा हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मामून शाह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को युवा हॉकी खिलाड़ियों को वजीफा दिया जाना चाहिए। नेशनल प्लेयर की स्कूल फीस में छूट दी जानी चाहिए।
इस अवसर पर शाहबेज अंसा, फैसल हसन, अंकुुश अग्रवाल, रमेश प्रभाकर, कुमार एकलव्य आदि मौजूद रहे।