फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परीक्षार्थियों ने छोड़ी विवि सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय रजा डिग्री कालेज में दूसरी पाली में दोपहर को बीबीए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी। जिसमें 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, दो परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। राजकीय महिला डिग्री कालेज में बुधवार को कोई परीक्षा नहीं थी। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। बुधवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें