फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में चीनी मांझे की चपेट में आकर दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को चीनी मांझे की चपेट में आकर दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चीनी मांझे से चोटिल होने की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार चीनी मांझे की चपेट में आकर लोग घायल हो जाते हैं। लेकिन, इसकंो लेकर भी प्रशासन और पुलिस भी दुकानदारों और लोगों से चीनी मांझे की बिक्री और खरीदारी न करने की अपील करता रहता है। पिछले दिनों पुलिस ने पतंग-मांझा विक्रेताओं की दुकानों पर छापा भी मारा था लेकिन, इसके बावजूद भी शहर में चीनी मांझे से हो रही घटना रुक नहीं रही हैं। शनिवार को भी एक बार फिर दो लोग इसकी चपेट में आ गए। शनिवार को मुरादाबाद के मूंढापांडे निवासी सलीम शनिवार सुबह सात बजे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान नगर पालिका के पास अचानक उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। इससे पहले वो बाइक रोक पाते कि मांझे की वजह से उनकी गर्दन कट गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। वहीं, दूसरी ओर नवाब गेट के पास नालापार निवासी रफी भी चीनी मांझे की चपेट में आ गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें